कंक्रीट के जंगल मे
जब कभी
आँखें बंद कर मैं
अतीत की गहराइयों मे
बहुत दूर तक चला जाता हू
मुझे दिखने लगते है
आम के वो बगीचे
जिनके आस पास घुटनो तक पानी भरा है
और बहुत ऊंचे दूर पके आम को निहारते
हाथों मे बेंत की छड़ी लिए
आम के टूट कर गिरने की राह ताकते बच्चे
पानी मे गर्दन तक डूब कर
पके आम को खोज लेने की खुशी से सराबोर
अलहादित बच्चों का झुंड
दूर तक खिली पीली सरसों
मानो बसंत का आगमन
धरती पर बिखरी प्रकृति की छटा
चने के खेत से फुनगी तोड़कर
नमक मिला चटकारे लेते
सड़क की पुलिया पर बैठे
सैंडो बानियाँन और पटरे के नेकर मे
खिलते - खिलखिलाते बच्चे
सड़क मे दूर दूर तक
सिर्फ साइकिल
कभी कभी कोई जीप
राजनीतिक पार्टी का झण्डा फरफराती
पीछे -पीछे शोर मचाते
नंगे पाव बच्चे
मुझे याद आता है वो गाव
दीवाली मे छुरछुरिया गोल गोल घुमाते
नए कपड़ों मे लक़दक़
जलेबी और बूंदी के लड्डू से अघाते
दीयों से तराजू बनाते
टाटा बिड़ला बनते
होली मे फाग की मस्ती
काका-दादा के पाव पड़ते ,
दादी को पिचकारी से भिगोते
सारे जहां की खुशियाँ समेटते नौनिहाल
सर्द रातों मे अलाव के इर्दगिर्द
राजनीति बघारते अराजनैतिक
मेरे इर्दगिर्द फिर चीखने लगते हैं
कंक्रीट के जंगल
पेट्रोल डेजल के धुए
प्रेशर हार्न की चीख
और इन सबसे काही इतर
इंटरनेट मे उलझे बच्चे
डाइरेक्ट टू होम मे बंधी ग्रहणिया
पब मे मस्त नवयुवक
मैं आंखे खोल कर आसमान निहारने को मजबूर हो जाता हू
शायद उसके पास कोई
उपाय हो ..... शायद
-कुश्वंश


आपने तो गावँ की याद दिला दी...:)
जवाब देंहटाएंबहुत ही सुन्दर सार्थक प्रस्तुति
जवाब देंहटाएंइस उत्थान में जाने कितनों का पतन छुपा रहता है ...सार्थक चिंतन ..
जवाब देंहटाएंनए साल की हार्दिक शुभकामनायें!
Bayburt
जवाब देंहटाएंBatman
Edirne
Tokat
Düzce
Konya
Niğde
Muş
Balıkesir