महेश कुशवंश

1 नवंबर 2013

दिये जलाओ कि..


दिये जलाओ 
कि कोई तिमिर हटे 
दिल मिलाओ 
कि कोई प्यार बटे
जुगनुओं सी रोशनी भी
यहा है काफी
अंधेरा भगाओ कि
कोई धुंध छटे
टिमटिमाती रोशनी में
नहा गया है घर
खरीददारी से बहुत
बेतरतीब
भर गया है घर
स्नेह की कुछ जगह बनाओ
तो कुछ' बात बने
दिये जलाओ कि
कुछ तिमिर हटे 
हमने सदियों से उठा रखे है
परंपरा के पुस्प
उन्हे ताजगी सा महकाओ
तो कोई राग चले
दिये जलाओ कि कुछ
तिमिर हटे
.....

दीपावली कि शुभ कामनाएँ ..
      -कुशवंश

11 टिप्‍पणियां:

  1. सुन्दर प्रस्तुति-
    आभार भाई जी-

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर लिखा है कुशवंश जी . दीवाली की हार्दिक शुभकामनायें .

    जवाब देंहटाएं

  3. खुबसूरत अभिवयक्ति...... शुभ दीपावली

    जवाब देंहटाएं
  4. उम्दा प्रस्तुति |
    आपको सपरिवार दिवाली की शुभकामनाएं |

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत ही सुन्दर रचना..
    दीपावली कि हार्दिक शुभकामनाएँ
    :-)

    जवाब देंहटाएं
  6. काश
    जला पाती एक दीप ऐसा
    जो सबका विवेक हो जाता रौशन
    और
    सार्थकता पा जाता दीपोत्सव

    दीपपर्व सभी के लिये मंगलमय हो ……

    जवाब देंहटाएं
  7. दीप पर्व आपको सपरिवार शुभ हो !

    कल 03/11/2013 को आपकी पोस्ट का लिंक होगा http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर
    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  8. दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत शुभ लगती सी अन्धेरा हटाने को प्रयासरत कामना .....

    जवाब देंहटाएं

आपके आने का धन्यवाद.आपके बेबाक उदगार कलम को शक्ति प्रदान करेंगे.
-कुश्वंश

हिंदी में